फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   281 roads still closed due to snowfall in himachal, black out remained for 46 hours in Kasauli, bus services restored in shimla

हिमाचल: बर्फबारी से 281 सड़कें अभी भी बंद, कसौली में 46 घंटे रहा ब्लैक आउट

Sat, 06 Feb 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 09:40 PM IST
सार

  • शिमला में बर्फबारी के तीन दिन बाद दोपहर बाद बसें चलीं
  • हिमाचल में तीन नेशनल हाईवे और 281 सड़कें अभी भी बंद
  • प्रदेश भर में 350 रूटों पर बसें नहीं चलीं।
  • कसौली में बिजली गुल होने से 46 घंटे रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
281 roads still closed due to snowfall in himachal, black out remained  for 46 hours in Kasauli, bus services restored in shimla
हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी के तीन दिन बाद शनिवार को बसें चलीं। तीन नेशनल हाईवे और 281 सड़कें अभी भी बंद हैं। प्रदेश भर में 350 रूटों पर बसें नहीं चली हैं। कसौली में बिजली गुल होने से 46 घंटे ब्लैक आउट रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी शीशे की तरह जम गया, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार रात प्रदेश के छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। केलांग का न्यूनतम तापमान -13 डिग्री रहा। शनिवार को पूरे प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद दुश्वारियां कम नहीं हुईं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: तस्वीरें: बर्फबारी के बाद शिमला में बढ़ीं दुश्वारियां, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग, नौ घायल
विज्ञापन


राजधानी शिमला में  गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह के समय सड़कों पर भारी फिसलन रही। दोपहर बाद शहर में बसों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को कुछ राहत मिली। शहर के कई क्षेत्रों में शनिवार शाम तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई। बिजली सप्लाई बंद होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिला कुल्लू में दो एनएच के साथ 53 सड़कों पर यातायात बाधित है। कुल्लू-मंडी में करीब 100 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। मंडी जिले में 24 सड़कें बंद हैं। शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी और मनाली-केलांग नेशनल हाईवे बंद है। जिला सोलन के विद्युत उपमंडल धर्मपुर व कसौली में 46 घंटों के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। शनिवार को कंडाघाट-चायल मार्ग न खुलने से क्षेत्र में दूध, ब्रेड, गैस, सब्जी, अखबार, पानी सहित विद्युत की सप्लाई भी बहाल नहीं हो सकी। हिमाचल में 12 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक सप्ताह तक धूप खिली रहने पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंजार में बर्फ के नीचे दबा मिला बुजुर्ग का शव 
 उपमंडल बंजार की पंचायत तांदी में गांव सेरी के बुजुर्ग मान सिंह (60) की ठंड से मौत हो गई। बुजुर्ग का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मान सिंह तीन फरवरी को जिभी से गांव सेरी की ओर निकले थे, लेकिन अधिक बर्फबारी के चलते वह घर नहीं पहुंच पाए। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि बुजुर्ग की मौत बर्फ में ठंड के कारण हुई है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

281 roads still closed due to snowfall in himachal, black out remained  for 46 hours in Kasauli, bus services restored in shimla

क्षेत्र    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग    -13.7
कल्पा    -6.0
नारकंडा    -4.5
मनाली    -2.4
कुफरी    -0.7
सेउबाग (कुल्लू)    -0.5
सोलन    शून्य
भुंतर    0.5
शिमला    1.5 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed