फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   27 thousand metric tonnes of paddy will be purchased at 11 centres in the state

हिमाचल: प्रदेश के 11 केंद्रों पर होगी 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद

Thu, 10 Oct 2024 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 12:16 PM IST
सार

प्रदेश की 11 धान मंडियों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फसल बिक्री के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण भी चलता रहेगा।

विज्ञापन
27 thousand metric tonnes of paddy will be purchased at 11 centres in the state
धान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 11 धान मंडियों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फसल बिक्री के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण भी चलता रहेगा। हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से 2,7000 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं।  जिला कांगड़ा में चार, ऊना में तीन, सोलन में दो और सिरमौर में भी दो केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


सिरमौर जिले में विभाग ने सबसे ज्यादा धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जो 11,000 मीट्रिक टन है, वहीं सोलन में 6,300 मीट्रिक टन, ऊना में 5,000 मीट्रिक टन और कांगड़ा में सबसे कम 4,700 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।  प्रदेश की कई मंडियों में धान की फसल पहुंचना शुरू हो गई है। विभाग की ओर से टोकन भी जनरेट करना शुरू कर दिए हैं। किसानों ने मंडियों में धान की फसल पहुंचाकर साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है।  फसल खरीदने के बाद विभाग फसल को राइस मीलों में भेजेगा। इस बार कांगड़ा में विभाग की ओर से दो मिलें स्थापित की गई हैं जो ढलियारा और राजा का बाग में है। ढलियारा में पहली बार ही राइस मिल स्थापित की गई है। 

विज्ञापन

कुछ मंडियों में फसल पहुंचना शुरू हो चुकी है। किसानों ने फसल की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके बाद धान को मीलों में भेजा जाएगा। इस बार प्रदेश में 27,000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। जो किसान अपनी फसल बेचने के इच्छुक है वह विभाग के पोर्टल पर जाकर खुद को पंजीकरण करवाकर नजदीकी मंडियों में फसल बेच सकते हैं।- राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

प्रदेश में पहली बार होगी कोदे की खरीदारी
प्रदेश सरकार इस बार किसानों से कोदे की खरीदारी करने जा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कोदा खरीद के लिए सिरमौर, चंबा और जिला शिमला में तीन सेंटर बनाए हैं। कोदा ब्लड प्रेशर, शुगर के लिए गुणकारी माना जाता है। इससे ये बीमारियां नियंत्रण में रहती हैं।   खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने कहा है कि किसानों को फसल बेचने में दिक्कतें पेश नहीं आनी चाहिए। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि विभाग कोदे की भी खरीद करने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed