{"_id":"645dec6370fd19f24d073e04","slug":"2693-metric-tonnes-of-wheat-procured-in-10-mandis-of-himachal-pradesh-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीबाड़ी: हिमाचल के 715 किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 5.56 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीबाड़ी: हिमाचल के 715 किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 5.56 करोड़ रुपये
Fri, 12 May 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 May 2023 01:07 PM IST
सार
सिरमौर के धौलाकुआं में 195 किसान 508 मीट्रिक टन गेहूं मंडी में बेच चुके हैं। अन्य मंडियों में गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। प्रदेश में अब तक 1337 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के 715 किसानों के बैंक खातों में सरकार ने 5.56 करोड़ की राशि जारी कर दी है। अब तक प्रदेश की 10 मंडियों में 2693 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा सिरमौर की पांवटा साहिब और जिला कांगड़ा की रियाली मंडियों में गेहूं की खरीद हो रही है। पांवटा साहिब में 252 किसानों ने 944 मीट्रिक टन, जबकि रियाली मंडी में 235 किसानों ने 994 मीट्रिक टन गेहूं सरकार को बेची।
विज्ञापन
सिरमौर के धौलाकुआं में 195 किसान 508 मीट्रिक टन गेहूं मंडी में बेच चुके हैं। अन्य मंडियों में गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। प्रदेश में अब तक 1337 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 1078 किसानों के टोकन जेनरेट हो चुके हैं। 738 किसान मंडियों में उपज बेच चुके हैं। इनमें 715 किसानों की पेमेंट का भुगतान उनके खातों में हो चुका है। 23 किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान होगा।
विज्ञापन
सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के एरिया मैनेजर हुसन सिंह ने बताया कि सिरमौर और कांगड़ा की दो मंडियों में सबसे ज्यादा किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। दूसरी मंडियों में भी रफ्तार बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से मंडियों में गेहूं खरीद शुरू की गई थी। खराब मौसम के कारण शुरुआती दौर में कम किसान मंडी पहुंचे थे। किसानों को 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पंजीकृत किसान
चंबा 2
कांगड़ा 304
शिमला 2
सिरमौर 871
सोलन 51
ऊना 107
कहां कितनी खरीद
मंडी मीट्रिक टन
पांवटा, सिरमौर 944
रामपुर, ऊना 48
बद्दी, सोलन 07
धौलाकुआं, सिरमौर 508
नालागढ़, सोलन 29
टकारला, ऊना 71
मिलवां, कांगड़ा 92
रियाली, कांगड़ा 994