{"_id":"57278ebb4f1c1bf9435ccf37","slug":"26-forest-officers-transfered-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ शिमला समेत 26 वन अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ शिमला समेत 26 वन अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने दो दर्जन से ज्यादा वन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा वन अधिकारियों के तबादले कर दिए। सोमवार को जारी तबादला आदेशों के अनुसार डीएफओ शिमला रमन शर्मा को पीसीसीएफ के अधीन किया गया है। वहीं, किरन कुमार भल्ला को डिविजनल मैनेजर एफडब्ल्यूडी कुल्लू से नूरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
संत राम राणा को जीएम आरएंड टी फैक्ट्री नाहन से डीएम, एफडब्ल्यूडी चंबा, नरेंद्र प्रकाश भरोट को डीडब्ल्यूडीओ एचपीएचएचडब्ल्यूडीपी नाहन से मंडी, डीडी अग्रवाल को डीएफ मंटारुवाला से डीएफओ हेडक्वार्टर हमीरपुर लगाया है। इसी तरह जंगवीर सिंह को डीएफ स्वारा से पांवटा साहिब के डीएफ एफडब्ल्यूडी, मनोहर लाल को डीडब्ल्यूडीओ नूरपुर से धर्मशाला के एचपीएसएफडीसी में डीएफ मुख्यालय लगाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एचएस पाल को कुल्लू से डीडब्ल्डीओ नूरपुर, चमनलाल जोशी को डीएम सुंदरनगर से कुल्लू, प्रदीप भंडारी को डीएफओ शिमला मुख्यालय, एलआर चौहान को एचपीएसएफडीसी शिमला में डीएम एचक्यू, अश्विनी कुमार शर्मा को डीएम मंडी से डीएम सुंदर नगर व डीएम मंडी मुख्यालय, संजीव कुमार को एचपीएचएचडब्ल्यूडीपी सोलन के डिप्टी डायरेक्टर के पद से डीएफ चौपाल लगाया गया है।
विज्ञापन
मुंशी राम को एसीएफ एचक्यू बिलासपुर से जीएम आरएंडटी फैक्ट्री नाहन, संजीव कुमार को डीडब्ल्यूडीओ स्वारघाट से डीएम एचडब्ल्यूडी स्वरा शिमला लगाया गया है। संजय सेन को डीएफओ नूरपुर से हमीरपुर में डीएफओ मुख्यालय, डीएम नूरपुर दिनेश शर्मा को डीएफओ नूरपुर, लाइक राम को एसडीएम एचपीएसएफडीसी रामपुर से एसीएफ करसोग, लाहौर सिंह को एसीएफ रोहड़ू भेजा गया है।
जोगिंद्र सिंह को एसीएफ शमशी से एसीएफ सराहन वन्यजीव डिवीजन, देविंद्र कुमार जोशी को एसीएफ एचएचएनपी शमशी, मनीष राम पाल को एसीएफ नूरपुर से एसडीएम एचपीएसएफडीसी ऊना, शिमला शहर के डीएफओ दिनेश पाल को एसीएफ फारेस्ट डिविजन पांवटा साहिब लगाया गया है। इसके अलावा अंबरीश कुमार को एसीएफ डलहौजी से एसीएफ नाचन और मदन लाल शर्मा को एसीएफ नालागढ़ से देहरा लगाया गया है।