{"_id":"5cea6d17bdec22070352bf29","slug":"25-thousand-devotees-paid-obeisance-in-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में छुट्टी के दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में छुट्टी के दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 26 May 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/ चिंतपूर्णी (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/ चिंतपूर्णी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 May 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धा का भारी जन सैलाब उमड़ा। देर शात तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया और पवित्र पिंडी के दर्शन किए। दिनभर माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें सुबह नौ बजे मेन बाजार में जा पहुंचीं।
विज्ञापन
शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके चलते मंदिर के कपाट देर रात जल्दी खोल दिए गए। रविवार के दिन मां के भक्तों की काफी ज्यादा संख्या में भीड़ उमड़ी। इससे दर्शनों को लगी लाइनें करीब एक मीटर तक जा पहुंचीं।
विज्ञापन
हालांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए मंदिर न्यास के पुख्ता प्रबंध कहीं नजर नहीं आए। इसके चलते श्रद्धालुओं को कड़कती धूप में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए तेज धूप में घंटों लाइनों में लगे रहे, लेकिन मंदिर प्रशासन की ओर से तो लुधियाना सराय से लेकर मोगा सराय तक कहीं भी छायादार टेंट की व्यवस्था नहीं की गई थी न ही पीने के पानी की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
इस कारण श्रद्धालुओं को तपती धूप में दो से तीन घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। दिन भर श्रद्धालु पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकते नजर आए। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने कहा कि रविवार को काफी ज्यादा भीड़ थी, लाइनें लंबी थी। लुधियाना सराय तक धूप से बचने के लिए टेंट लगाए थे। रविवार को 25 हजार श्रद्धालु मां के दर पहुंचे, लेकिन लाइनों में खड़े घंटो लगे श्रदालु बेहाल नजर आए।