फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   24 kg of Peking apples Gardeners will get training

Shimla News: सेब की 24 किलो पेकिंग का बागवानों को मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 07 Aug 2023 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
24 kg of Peking apples
Gardeners will get training
8 से 10 अगस्त तक चलेगा प्रायोगिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

शिमला। जिले के बागवानों को ग्रेडिंग मशीनों पर जाकर सेब के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण 8 से 10 अगस्त तक प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उद्यान विभाग के निदेशक संदीप कदम ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें बागवानों को प्रति पेटी 24 किलो सेब पैकिंग करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें 8 अगस्त को कोटखाई, रोहडू, रामपुर, ठियोग और मशोबरा, 9 अगस्त को कोटखाई, क्यारी, जुब्बल, रोहड़ू, शिलघाट, चिड़गांव, रामपुर ननखड़ी, थानेदार, नारकंडा, ठियोग, चौपाल, मशोबरा, 10 अगस्त को मतियाना, थानेदार, आदर्शनगर, चक्टी, नरेण, गोपालपुर, सराहन, लोअर कोटी, कुटाडा, पुजारली-4 बडीयात, संदासु और डोडरा क्वार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा दत्तनगर, बहाली, सराहन, बलारा, बडागांव, अणु, चौपाल, शिलारू, खदराला, बमटा, डोडरा क्वार और सुन्नी में यूनिवर्सल ग्रेडिंग की प्रायोगिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 11 अगस्त को अधिकारी पंचायत स्तर पर बागवानों को यूनिवर्सल ग्रेडिंग बारे जानकारी देंगे।


बागवान अधिक जानकारी के लिए जुब्बल एवं कोटखाई के लिए उद्यान विषय विशेषज्ञ डॉ. सुनील दत्त से 94181-75167, रोहडू एवं डोडरा क्वार के लिए डॉ. संजय चौहान 94180-61371, रामपुर के लिए डॉ. अश्वनी कुमार 82194-16344, ठियोग और चौपाल के लिए डॉ. राजीव खागटा से 94181-16110, मशोबरा और बसंतपुर के बागवान डॉ. दलीप सिंह से 88945-38307, शिमला की डॉ. अंजना जस्टा से 98167-66832 और डॉ. कुशल सिंह मेहता से 86288-28337 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article