फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   23rd Jan Manch will be held on 12th September in all the districts of Himachal

हिमाचल के सभी जिलों में 12 सितंबर को होगा 23वां जनमंच

Tue, 31 Aug 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

23वें जनमंच कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला के जुब्बल-कोटर्खाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मंडी के करसोग, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के काजा में उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
23rd Jan Manch will be held on 12th September in all the districts of Himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में करीब छह माह बाद 12 सितंबर को 23वां जनमंच कार्यक्रम होगा। कोरोना संक्रमण के चलते जनमंच कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला के जुब्बल-कोटर्खाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मंडी के करसोग, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के काजा में उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर के नादौन, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन के दून, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बिलासपुर के झंडूता, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सिरमौर के पच्छाद, ऊर्जा मंत्री सुखराम ऊना के गगरेट, वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के जयसिंहपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग किन्नौर के निचार और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज चंबा के तीसा में जनमंच में उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed