फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2350 posts of various categories will be filled up in himachal education department

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 2350 पद, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Thu, 30 Aug 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
2350 posts of various categories will be filled up in himachal education department

शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 2350 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में 470  टीजीटी की नियुक्ति हो चुकी है और जेबीटी के 1500 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अनुपस्थिति में यह जानकारी अधिकृत स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। जवाहर ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के हराकर विधानसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


अपने प्रश्न में जवाहर ठाकुर ने कहा कि द्रंग इलाका पिछड़ा हुआ है। कोई काम नहीं हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक की चिंता जायज है। हमें पता है कि क्यों इस विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमार ने कहा कि पूर्व सरकार ने शिक्षण संस्थान खोलने के लिए मानक पूरे नहीं किए। स्कूलों में छात्रों को बैठने के लिए टाट-पट्टी की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में अध्यापकों के पद खाली हैं। उन्होंने द्रंग हलके में मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर खोलने की मांग की।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह आदर्श विद्यालय खोलने को लेकर पत्र शिक्षा विभाग को भेजें, विभाग इस पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि द्रंग हलके में शिक्षण संस्थानों में विभिन्न श्रेणी के 2386 स्वीकृत पदों में से 457 पद खाली हैं। 

423 करोड़ की एकीकृत खुंब विकास परियोजना के लिए पीएम का आभार : सीएम 

2350 posts of various categories will be filled up in himachal education department
jairam thakur

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को सदन में वक्तव्य दिया कि छह जुलाई को 423 करोड़ रुपये की एकीकृत खुंब विकास परियोजना भारत सरकार को बाहरी वित्तपोषण के लिए भेजी गई थी।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग ने कृषि मंत्रालय और नीति आयोग के अनुमोदन पर 17 जुलाई 2018 को 1688 करोड़ रुपये की परियोजना के अलावा अलग से स्वीकृत की गई है।

इस परियोजना के तहत खुंब उत्पादन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और वातानुकूलित बीज उत्पादन से लेकर खुंब प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
 

जाते-जाते खोल दिए कई संस्थान, अब ढूंढना मुश्किल

2350 posts of various categories will be filled up in himachal education department

इस परियोजना में राज्य के सभी जिलों के खुंब उत्पादकों को खाद, बीज और खुंब उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का उनके व्यक्तिगत प्रयासों के लिए आभार जताया। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते कई संस्थान खोल दिए। इनमें से कई संस्थान सरकार को नहीं मिल रहे हैं। दरअसल विधायक विनोद कुमार ने अपने

प्रश्न में मुख्यमंत्री से पूछा था कि बीते 3 सालों में प्रदेश में कितने संस्थान खोलने की अधिसूचना की गई। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ढूंढना मुश्किल हो रहा है अब अगले सेशन में इसकी जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed