{"_id":"623863a84644ba465520fe77","slug":"233-tests-will-be-free-in-private-labs-of-himachal-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: हिमाचल के अस्पतालों की निजी लैब में निशुल्क होंगे 233 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: हिमाचल के अस्पतालों की निजी लैब में निशुल्क होंगे 233 टेस्ट
Tue, 22 Mar 2022 10:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:15 AM IST
सार
प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब स्थापित हैं। इनमें सरकारी रेट पर हर तरह के टेस्ट होते हैं। स्वास्थ्य विभाग की अपनी लैब भी हैं। इनमें 12 बजे तक टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन
टेस्ट(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल परिसरों में स्थापित निजी लैबों में 56 नहीं, बल्कि 233 टेस्ट निशुल्क होंगे। सरकार ने मुफ्त होने वाले टेस्टों की संख्या बढ़ा दी है। अस्पतालों में एक अप्रैल से मरीजों को यह सुविधा दी जानी प्रस्तावित है। अस्पतालों में अभी एसआर लैब को यह जिम्मा दिया गया है। इस कंपनी का टेंडर खत्म हो गया है। सरकार ने दूसरी कंपनी को टेंडर दिया है। कंपनी अधिकारियों को आधारभूत ढांचा स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब स्थापित हैं। इनमें सरकारी रेट पर हर तरह के टेस्ट होते हैं। स्वास्थ्य विभाग की अपनी लैब भी हैं। इनमें 12 बजे तक टेस्ट होते हैं। उसके बाद इनकी जांच की जाती है। ऐसे में लोग निजी लैब में टेस्ट करवाते हैं। पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही यह सुविधा थी, लेकिन अब सभी मरीजों को निशुल्क टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि निशुल्क टेस्ट की संख्या बढ़ाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
टेस्ट में एसआरएल 17, नई कंपनी 41 फीसदी देगी छूट
एसआरएल प्रति टेस्ट सरकार को 17 फीसदी तक छूट देती थी, लेकिन नई कंपनी ने 41 फीसदी तक छूट देने की बात कही है।
ये टेस्ट होंगे मुफ्त
क्लीनिक पैथोलॉजी में 17, बायो केमिस्ट्री में 20 तरह के टेस्ट मुफ्त होंगे। इनमें ब्लड शुगर, एचबीए यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रोल आदि के टेस्ट शामिल हैं। सिरियोलॉजी में 9 तरह के टेस्ट होते हैं। इनमें एचआईवी, डेंगू, मलेरिया के टेस्ट शामिल हैं। माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी में ब्लड कल्चर, यूरिन कल्चर, यूरिन एनालिसिस में यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट, यूरिन माइक्रोस्कोपी, स्टूल एनालिसिस के टेस्ट, रेडियोलॉजी में एक्सरे और कार्डियोलॉजी में ईसीजी निशुल्क होगा। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ और टेस्ट निशुल्क होंगे।
विज्ञापन