फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 more cases of dengue reported in Himachal

हिमाचल में डेंगू के 22 और मामले पॉजिटिव, 398 पहुंचा आंकड़ा

Fri, 27 Jul 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
22 more cases of dengue reported in Himachal

बिलासपुर और सोलन जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक इन दोनों जिलों में 394 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश के तीन जिले और टांडा मेडिकल कॉलेज में एक जनवरी से अब तक 1408 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


इनमें 398 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक 25 जुलाई को 63 लोगों के सैंपल जुटाए गए। इनमें 22 लोगों में यह बीमारी पाई गई। स्वास्थ्य महकमे ने बिलासपुर में मरीजों के उपचार के लिए मंडी से डॉक्टर भेजे हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की मानें तो डेंगू एक खतरनाक वायरल रोग है जो संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। अकेला एक संक्रमित मच्छर ही अनेक लोगों को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का कहना है कि बीमारी पर काबू पाया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। बीमारी के लक्षण पाए जाने पर उनका उपचार किया जा रहा है। 

कहां कितने मामले 

22 more cases of dengue reported in Himachal

जिला बिलासपुर - 229
जिला सोलन - 165
टांडा - 2
मंडी - 2

डेंगू के लक्षण 
- डेंगू बुखार एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छरों के काटने से मनुष्य में फैलता है। 
-  बुखार, तेज सिर दर्द, आँख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांस पेशियों में दर्द 
-  शरीर में छोटे-छोटे दाने इस रोग के लक्षण हैं। 
- कभी- कभी डेंगू हल्का बुखार लगता है, फिर बहुत तेज़ भी हो सकता है

बीमारी से बचने के उपाय 

22 more cases of dengue reported in Himachal
- अपने घर के हर कोने-कोने में सफ ाई रखें।
- गंदे पानी को एक जगह जमने न दें। 
- रात में सोते वक्त मच्छरदानी को प्रयोग में लाएं। 
- शुरुआती लक्षणों के वक्त ही इलाज कर व्यक्ति को बचाया जा सकता है। 
- बुखार कैसा भी हो, जल्दी आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed