फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 member elected ward member

Shimla News: पंचायत समिति बढ़ाल सहित निर्विरोध चुने गए 22 वार्ड पंच

Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
22 member elected ward member
मीनाक्षी बनीं बढाल पंचायत समिति की सदस्य
विज्ञापन

अब 2 मई को होंगे मलेंडी में उपप्रधान और के पुजारली वार्ड पद के लिए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में 25 पदों के लिए निर्विरोध चुने गए एक पंचायत समिति सदस्य सहित 22 वार्ड सदस्यों के नाम जिला प्रशासन ने जारी कर दिए हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब 2 मई को नारकंडा खंड की पंचायत मलेंडी में उपप्रधान और चौपाल खंड के पुजारली वार्ड पद के लिए चुनाव होंगे। मतदान 2 मई को सुबह 8 से दोपहर बाद 4 बजे तक करवाया जाएगा। इसी दिन चुनाव नतीजे भी आएंगे। अधिसूचना के मुताबिक जुब्बल-कोटखाई खंड के बढाल पंचायत समिति सदस्य के लिए मीनाक्षी तांटा को निर्विरोध चुना गया है। पंचायत बरथाटा से वार्ड सदस्य गोपाल सिंह और झाल्टा वार्ड से रीता देवी, नारकंडा खंड की पंचायत भुट्टी से ओम प्रकाश और वार्ड संख्या-6 से सीमा देवी सदस्य चुनी गई हैं। विकास खंड ठियोग की पंचायत भाज से वार्ड सदस्य मीनाक्षी, रोहड़ू खंड की पंचायत कुई से पूजा, कोटखाई खंड की पंचायत बाग-डुमैहर से सुभद्रा देवी, थरोला से कृष्णा, बसंतपुर खंड की पंचायत देवला से महेंद्र, कुपवी खंड की पंचायत धोताली से बिलम सिंह चुने गए हैं। टुटू खंड की पंचायत गलोट से ऋतु देवी (रीता ठाकुर), भलोह में बतो देवी, शामलाघाट में रणजीत सिंह, पाहल में कौशल्या, चौपाल खंड की पंचायत कुथाह से वार्ड सदस्य में बिंद्रा देवी, मशोबरा खंड की बल्देयां पंचायत से पलविंद्र, चेडी में कुमारी चेतना, चमियाना में प्रभु दयाल, मशोबरा में निशा देवी और जनेडघाट में शीला देवी के नाम अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article