{"_id":"5e084e5b8ebc3e87fd1f16cb","slug":"22-crore-will-be-spent-on-3740-pre-nursery-rooms-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"22.44 करोड़ से सजेंगे 3740 स्कूलों में प्री नर्सरी के कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22.44 करोड़ से सजेंगे 3740 स्कूलों में प्री नर्सरी के कमरे
Sun, 29 Dec 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं के कमरों को नौनिहालों की रुचि का बनाने के लिए सरकार 22.44 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रदेश भर के ऐसे 3,740 स्कूलों में 40 हजार रुपये कमरा सजाने, 10 हजार प्ले मैटीरियल और 10 हजार रुपये टीचिंग लर्निंग मैटीरियल पर खर्च किए जाएंगे। यानी हर स्कूल को सरकार 60 हजार रुपये देगी।
विज्ञापन
इन स्कूलों में बच्चों के आराम करने के लिए मैटरस, दीवारों पर ज्ञानवर्धक पोस्टर व स्टीकर, कार्टून-पेंटिंग, गिनती, हिंदी वर्णमाला व अंग्रेजी के चार्ट और खेलने की सामग्री होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि छोटे बच्चे खेल-खेल व मनोरंजन के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें सीख सकें।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक सरकार ने एनटीटी की भर्ती तो नहीं की है, लेकिन स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। नर्सरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए जेबीटी अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया है। नर्सरी कक्षाएं शुरू करने से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिला हमीरपुर में ही 480 में से 255 प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं चल रही हैं। इनमें 1,722 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर बीके नड्डा ने कहा कि सरकार और विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि नर्सरी कक्षाओं के लिए एक अलग कमरा तैयार किया जाएगा।