{"_id":"5c3b6dd3bdec2273367cf7d4","slug":"21547398611-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से यातायात ठप, दर्जनों रूटों पर नहीं चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से यातायात ठप, दर्जनों रूटों पर नहीं चलीं बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के कारण एक बार फिर राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए सड़क यातायात बाधित हो गया। शनिवार रात हुई बर्फबारी के बाद रविवार को दोपहर 12 बजे तक बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। दोपहर बारह बजे के बाद ही कुफरी और खड़ापत्थर से होते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। हिमपात से यातायात अवरुद्ध होने के कारण रविवार को एचआरटीसी के 80 से अधिक रूटों पर बसें नहीं जा सकीं।
कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा और देहा में बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 सहित ठियोग हाटकोटी और ठियोग चौपाल मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि, दोपहर बारह बजे के बाद कुफरी और खड़ापत्थर से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन वाहन स्किड होने के कारण बार-बार जाम लगता रहा। राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए रविवार को दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। ऊपरी शिमला से राजधानी की ओर आ रही बसें भी 12 बजे के बाद कुफरी से क्रॉस हो पाईं। रुईलधार और गिलटाड़ी रूट की बसें 12 बजे के बाद कुफरी से शिमला की ओर रवाना हुईं। रविवार को तारादेवी डिपो के कल्पा, रास्त, बाघी, रेयोघाटी, कुटांगण और गिलटाड़ी सहित एक दर्जन रूट फेल रहे। कुफरी और खड़ापत्थर में बार-बार जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
रोहड़ूू-खड़ापत्थर-कोटखाई-शिमला रूट प्रभावित
कुफरी और खड़ापत्थर में बर्फबारी के कारण रविवार को रोहड़ूू-खड़ापत्थर-कोटखाई-शिमला रूट पर बसों की आवाजाही प्रभावित रही। रविवार को दिल्ली-रोहड़ूू रूट की दो टाइम, चंडीगढ़-रोहड़ूू रूट के दो-तीन टाइम, हरिद्वार-रोहड़ूू, शिमला-रोहड़ूू, दाउंटी-झगटान, चंडीगढ़-छाजपुर और पालमपुर-रोहड़ूू रूट की बसें शिमला से रोहड़ूू की ओर रवाना नहीं हो पाईं। खड़ापत्थर में सड़क बंद होने के कारण गुशाली-चंडीगढ़ रूट की बस 10 बजे रवाना हुई और शाम करीब पांच बजे शिमला पहुंची। रविवार को सड़क पर कोहरा जमा होने के कारण शिमला से रोहड़ूू के लिए रात आठ बजे रवाना होने वाली हरिद्वार-रोहड़ूू बस भी नहीं जा पाई।
विज्ञापन
रामपुर रूट पर वाया बसंतपुर भेजीं बसें
बर्फबारी के बाद नारकंडा से होकर यातायात बंद होने के कारण शिमला से रामपुर के लिए बसें वाया बसंतपुर भेजी गईं। रामपुर से शिमला की ओर भी बसें वाया बसंतपुर भेजी गईं। यातायात बाधित होने के कारण करीब आधा दर्जन रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाईं।
राजधानी में 9 बजे के बाद शुरू हुई बस सेवा
शनिवार रात हुई बर्फबारी के बाद रविवार को राजधानी शिमला में सुबह नौ बजे के बाद बस सेवा शुरू हुई। दस बजे तक शहर में सिर्फ एचआरटीसी की ही बसें लोगों को सेवाएं देती नजर आईं। लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी-संजौली सड़क पर बर्फबारी के कारण फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही बार-बार बाधित होती रही।