{"_id":"5c2f942abdec2257216b91ce","slug":"21546621994-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी को लेकर नगर निगम ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी को लेकर नगर निगम ने जारी किया अलर्ट
Sat, 05 Jan 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अगले 48 घंटे के दौरान बर्फबारी के आसार को देखते हुए नगर निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है। निगम प्रशासन का कहना है कि सड़कमार्ग बंद होने की स्थिति में लोग तुरंत 1916 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए शहर में पांच जेसीबी, दो रोबोट और 150 कर्मी तैनात कर दिए हैं। बर्फबारी होने की स्थिति में यह सभी अस्पतालों, आवासीय कालोनियों के मार्गोें को सबसे पहले बहाल करेंगे।
विज्ञापन
निगम ने शहर में कई जगहों पर फिर से रेत और मिट्टी के ढेर भी लगा दिए हैं। सड़क पर फिसलन रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि शहर में बर्फबारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। यदि लोगों को कोई परेशानी आ रही है तो वे हेेल्पलाइन नंबर या 94184-71478 मोबाइल नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं। निगम तुरंत कर्मचारी और मशीनें मौके पर भिजवाएगा।
विज्ञापन