फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर की सफाई व्यवस्था बदली, फ्लाइंट स्क्वॉयड काटेगी चालान

सफाई पर अब फ्लाइंग स्क्वॉयड रखेगी नजर, कचरा फेंकने पर 500 रुपये जुर्माना

Mon, 16 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था बदली, फ्लाइंट स्क्वॉयड काटेगी चालान

राजधानी में कूड़ा फैलाने वाले लोगों को अब पांच सौ रुपये तक का चालान भुगतना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों पर भी नगर निगम का यह सख्त कानून लागू होगा। शहर में बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निगम ने रविवार को बुलाई बैठक में कई फैसले लिए हैं।

विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए निगम ने पहली बार अपनी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम बना दी है। स्पेशल ड्रेस में दो कर्मचारियों की टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर कूड़ा फैला रहे लोगों के चालान काटेगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


चालान के बारे में जागरूक करने के लिए मालरोड और रिज मैदान पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। कई जगहों पर पहले भी चेतावनी बोर्ड लगे थे, लेकिन निगम ने आज तक कभी चालान नहीं काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को टीम बनाने और उनके लिए चालान बुक और ड्रेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने शाम के समय भरयाल कूड़ा संयंत्र का भी दौरा किया।

यहां पर रात को भी होगी सफाई- सफाई के लिए शहर को तीन जोन में बांट दिया गया है। दो जोन में 11-11 जबकि तीसरे में 12 वार्ड शामिल किए गए हैं। सीएचओ, वीपीएचओ और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर इनकी सफाई पुख्ता करने का जिम्मा रहेगा।

आठ इलाकों रिज मैदान, मालरोड, लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार, संजौली, छोटा शिमला, चौड़ा मैदान और बीसीएस में अब रात को भी कूड़ा उठेगा। कारोबारियों को इसकी जानकारी देने के लिए जल्द बैठक बुलाई जा रही है। आयुक्त सरप्राइज विजिट कर व्यवस्था जांचेंगे। 1916 के अलावा जनता की शिकायतों के लिए नई हेल्पलाइन सेवा भी शुरू होगी।

कर्मचारियों पर सख्ती, राहत भरे फैसले भी लिए गए- सफाई और सैहब कर्मचारियों ने आयुक्त को अपनी समस्याएं बताईं। आयुक्त ने कहा कि उनकी मांगें दो महीने बाद सुनेंगे। अभी सफाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कर्मचारियों ने खाली पदों और गाड़ियों की कमी की समस्या बताई।

आयुक्त ने कहा दस चालक इसी हफ्ते मिलेंगे। गाड़ियों के लिए यूडी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। सैहब के जो कर्मचारी बीमारी के चलते काम छोड़ गए, वे पुरानी तनख्वाह पर काम पर वापस लौट सकते हैं।

नए कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं बढ़ेगी। ड्यूटी से फरलू नहीं चलेगा। आयुक्त ने साफ कहा कि चालक तब तक कूड़ा उठाएंगे, जब तक सफाई नहीं हो जाती। रोज छह के बजाय दस डंपर भी उठाने पड़ सकते हैं।


मोबाइल पर देख सकेंगे तनख्वाह, ईपीएफ- सैहब कर्मचारी अपना ईपीएफ मोबाइल पर देख सकेंगे। आयुक्त ने इसकी जानकारी देने के लिए हिंदी में परफॉर्मा तैयार करने को कहा। इसे हर कर्मचारी को दिया जाएगा। तनख्वाह का मैसेज भी अब मोबाइल पर आएगा।

बैठक में लिए गए ये 10 अहम फैसले
-चालकों के सभी खाली पद भरेंगे, लिस्ट तैयार करने के दिए निर्देश
-ईएसआई सुविधा से जुड़ेंगे कर्मचारियों के परिवार, दस्तावेज मांगें
-शौचालयों की सफाई के लिए कंट्रोल रूम में हर समय रहेगा एक टैंकर
-बदले जाएंगे खराब हो चुके डंपर, जालीदार कूड़ेदानों की होगी मरम्मत
-कर्मचारियों को गारबेज कलेक्शन के लिए दिए जाएंगे बैग, सामान
-शहर में जरूरी स्थानों पर ही रहेंगे डंपर, बाकी सारे हटाए जाएंगे
-नाइट स्वीपिंग के लिए चार-चार घंटे लगेगी कर्मचारियों की ड्यूटी
-कूड़ा उठाने वाली कोई गाड़ी खड़ी नहीं रहेगी, सुबह सात बजे से ड्यूटी शुरू
-गाड़ी की मरम्मत करवाने के लिए एसडीओ को देनी होगी सूचना
-कूड़ा फीस वसूली का देना होगा रिकॉर्ड, नोडल अफसर जांचेंगे रसीदें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed