फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   उफान पर नाला, तीन बच्चे बहने से बचे

उफान पर नाला, तीन बच्चे बहने से बचे

Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
उफान पर नाला, तीन बच्चे बहने से बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। विकासनगर में बुधवार सुबह तेज बारिश से उफान पर आए नाले की चपेट में तीन स्कूली बच्चे आ गए। ये सुबह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नाले का जल स्तर बढ़ गया। गनीमत रही कि साथ लगते मकानों में रहने वाले लोगों ने इन्हें देख लिया और मौके पर पहुंचकर बचा लिया। करीब एक घंटे तक मलबे समेत नाले का पानी सीढ़ियों पर बहता रहा। जिससे कई बच्चे घर लौट गए।
उधर, इस हादसे के लिए स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि नाले में पार्किंग के लिए की खुदाई के चलते यह हादसा हुआ। नगर निगम ने यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया था। ढाई साल से पार्किंग तो बनी नहीं, नाले को खुदाई से निकले मलबे और डंगे से बंद जरूर कर दिया। पिछले हफ्ते स्थानीय लोग नगर निगम आयुक्त से भी मिले थे। इन्होंने शिकायत की थी कि मलबे को यहां से हटाया जाए। इससे हादसा हो सकता है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह तेज बारिश से नाले पानी आ गया। बीच नाले में मलबे और डंगे से पानी जमा हो गया। सुबह करीब सवा सात बजे जैसे ही स्कूल छात्र यहां से गुजरे कि अचानक नाले का पानी मलबे समेत रास्ते पर आ गया। इससे स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, किसी को चोटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन

---
मौके पर पहुंचे उप महापौर
सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद रचना मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि नाले वाला रास्ता बंद हो गया है। उप महापौर राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कहा कि मलबा जमा होने से नाला बंद हो गया था। कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार से भी बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed