फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   104 साल के बुजुर्ग बोले-अगली बार भी डालूंगा वोट

104 साल के बुजुर्ग बोले-अगली बार भी डालूंगा वोट

Thu, 09 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
104 साल के बुजुर्ग बोले-अगली बार भी डालूंगा वोट
छैला (शिमला)। घूंड क्षेत्र और छैला कस्बे में चर्चा है। यहां नमाणा गांव के 104 वर्षीय शिवराम शर्मा ने इस बार भी पालू-शलौहा बूथ पर वोट डालकर नया रिकार्ड बना दिया है। चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली घूंड पंचायत के नमाणा गांव के शिवराम वर्ष 1951 से वोट डाल रहे हैं। शिवराम कहते हैं कि स्वास्थ्य ने साथ दिया तो पांच साल बाद भी मतदान करेंगे। लाठी के सहारे शिवराम अपने घर से बूथ तक एक किलोमीटर चलकर आए और वहां से अपने घर भी उतरी ही दूर तक खुद चलकर गए।
विज्ञापन

...सवेरे सात बजे ही संजौली चौक के आसपास चहल-पहल शुरू हो चुकी है। यहां बसों के इंतजार में बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। उन्हें अप्पर शिमला में अपने-अपने गांवों के पोलिंग बूथों पर वोट डालने जाना है। कई परिवार अपनी गाड़ियों में भी जा रहे हैं। यही सिलसिला करीब नौ बजे तक भी चला हुआ है। आगे ढली, छराबड़ा, कुफरी और फ ागू स्टेशनों पर भी लोग सभी स्टेशनों में लोग इसी तरह से खडे़ हैं। बसें जैसे ठूंस-ठूंसकर भर गई हैं। फागू से आगे नंगल देवी के साथ ठियोग निर्वाचन क्षेत्र का देवरीघाट बूथ आता है। यहां दस बजे तक 117 वोट पड़ चुके हैं। इनमें 58 महिलाओं और 59 पुरु षों ने अपने मत डाले हैं। लोग कतार में लगे हैं। रहीघाट से थोड़ा सा आगे और ठियोग बाजार से पीछे सड़क के किनारे रामवीर लोहा पीट रहे हैं। साथ ही वे भी हुक्का पी रहे हैं। जब पूछा - वोट डाल दिया क्या? वह बोले - मेरा उत्तराखंड मेें है। जबसे ये चुनाव आए हैं, धंधा बहुत मंदा हो गया है।
विज्ञापन

ठियोग बस स्टैंड में भी बहुत चहल-पहल है। लोग छैला, गुम्मा, कोटखाई, सैंज आदि जाने को बसों का इंतजार कर रहे हैं। नीचे छैला की दिशा मेें ठियोग बाईपास जहां से शुरू होता है, वहां एक बुजुर्ग बुद्धि राम पत्नी समेत बैठे हैं। आपने वोट दे दिया क्या? सवाल सुनाई नहीं देने की बात कर ये बुजुर्ग नजदीक आए। दोबारा जोर से पूछा तो वह अपने अंगूठे पर वोट डालने के बाद लगी स्याही दिखाकर कहने लगे - दे दिया। थोड़ा नीचे पहुंचने पर देखा कि खनेटी बस का टायर पंचर होने के बाद लोग परेशान हैं। वे आगे लिफ्ट ले रहे हैं। छैला पहुंचने पर चुनावी चर्चा का माहौल नजर आया। यहां 104 साल के शिवराम के इस बार भी मतदान करने की चर्चा प्रमुखता से रही। घूंड क्षेत्र से सामने दिखने वाली क्यार पंचायत में भी 84 साल के बुजुर्ग श्यामानंद अपनी पत्नी बेसरू देवी का हाथ पकड़कर पोलिंग स्टेशन तक उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed