फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   210 paintings related to hill culture have been made on the walls of the Dhali tunnel in Shimla

Shimla News: सैलानियों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाएंगी शिमला की सुरंगें

Mon, 04 Dec 2023 02:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

ढली सुरंग की दीवारों पर पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कुल 210 चित्र बनाए गए हैं। ऑकलैंड सुरंग में भी पहाड़ी संस्कृति के दृश्य तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
210 paintings related to hill culture have been made on the walls of the Dhali tunnel in Shimla
ढली सुरंग में हिमाचल की संस्कृति को दर्शाते बनाए गए चित्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिल्स क्वीन शिमला आने वाले सैलानियों को अब राजधानी की तीन सुरंगों में हिमाचली संस्कृति और वेशभूषा की झलक देखने को मिलेगी। स्मार्ट सिटी मिशन से बन रही ढली की डबललेन सुरंग में चित्रकारी करके लोकसंस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। वहीं ऑकलैंड और विक्ट्री सुरंग की दीवारों पर भी चित्रकारी की जा रही है।

विज्ञापन


ढली सुरंग की दीवारों पर पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कुल 210 चित्र बनाए गए हैं। सुरंग तैयार हो चुकी है और नए साल से इसके खुलने की उम्मीद है। सुरंग चालू होने से पहले ही लोग चित्रों को देखकर आकर्षित हो रहे हैं। यहां पहाड़ी वेशभूषा, धाटू, टोपी के साथ नाटी करते हुए लोग, ढोल-नगाड़े, देवता की पालकी, पहाड़ और पेड़ बनाए गए हैं। इन चित्रों में एक्रेलिक पेंट किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के 15 कलाकारों ने 36 दिन के भीतर 210 चित्र बनाए हैं। वहीं, ऑकलैंड सुरंग में भी पहाड़ी संस्कृति के दृश्य तैयार किए जा रहे हैं। यहां पारंपरिक ठोडो नृत्य और खेल के 74 दृश्य बनाए जाएंगे। विक्ट्री सुरंग में शिमला का दीदार करते सैलानियों और ऐतिहासिक स्थानों के दृश्य बनाए जाएंगे। इनमें रिज पर स्थित चर्च, जाखू मंदिर, 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, एडवांस स्टडी संस्थान और सैलानियों के चित्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कलाकार बना रहे चित्र
इन चित्रों को दिल्ली की आर्टेम अफेयर्स कंपनी तैयार कर रही है। दिल्ली की प्रगति मैदान की टनल में बनाई पेंटिंग भी इस कंपनी की ओर से तैयार की गई है। कंपनी के मालिक सुप्रता बिस्वास ने बताया कि इन्हें तैयार करने के लिए दिल्ली से 20 लोगों का समूह, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डीन एवं चेयरमैन डॉ. हेम चटर्जी, अमरजीत, दिल्ली आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों का सहयोग लिया जा रहा है। 


मालरोड पर बनाया है सेल्फी प्वाइंट
मालरोड पर टाउन हॉल के पास भी लकड़ी पर नक्काशी के जरिये हिमाचली नाटी प्रदर्शित की गई है। हिमाचली संस्कृति पर आधारित यह कलाकृति सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह सैलानियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है। इसमें आठ कलाकृतियां बनाई गई हैं जिनमें शिमला, चंबा और किन्नौर की वेशभूषा दिखाई गई है। इसे थ्री डी म्यूरल और आयरन से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed