फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   21 posts of staff nurses will be filled on batch basis in the health department.

Mandi: स्वास्थ्य विभाग में बैच आधार पर भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 21 पद, ऑनलाइन आवेदन मांगे

Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 03:04 PM IST
सार

प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्टाफ नर्स के 21 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग पत्र दिया है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करना कर सकते हैं।

विज्ञापन
21 posts of staff nurses will be filled on batch basis in the health department.
स्टाफ नर्स की बैचवाइज भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्टाफ नर्स के 21 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग पत्र दिया है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करना कर सकते हैं। स्टाफ नर्स पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान विश्वविद्यालय से जीएनएम या बीएससी नर्सिंग होनी अनिवार्य है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर सुमित ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा जाति वर्ग की श्रेणी का बैच वर्ष 2010, अनुसूचित जाति (बी. पीएल) श्रेणी का बैच जून 2013, अन्य पिछड़ा जाति (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) श्रेणी का बैच अक्तूबर 2016 तक मांगा गया है। इन पदों के लिए आवेदन 15 दिसंबर से पहले पात्र आवेदक रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें ताकि उनका नाम उक्त तिथि से पहले निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजा जा सके। यदि किसी भी आवेदक को इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए तो वे रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed