फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मतदान में शहरवासियों से आगे निकले ग्रामीण

मतदान में शहरवासियों से आगे निकले ग्रामीण

Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मतदान में शहरवासियों से आगे निकले ग्रामीण
शिमला। वोट का महत्व समझने में शहर के पढ़े लिखे नौजवानों को ग्रामीण इलाके की जनता से सबक सीखना होगा। 13वीं विधानसभा चुनाव के मतदान की ताजा रिपोर्ट हैरान करने वाली है। मतदान को लेकर ग्रामीणों का जोश शहरी जनता पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन

जिला शिमला में कुल आठ ऐसे पोलिंग बूथ हैं, जहां 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक भी बूथ शहरी इलाकों का नहीं है। ये सभी ग्रामीण इलाकों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन हैं, जहां जनता कई किलोमीटर पैदल चलकर वोट डालने पहुंची। ज्यादातर खेतीबाड़ी और मजदूरी करने वाले ये ग्रामीण वोट डालने से नहीं चूके। कोटखाई के चेवड़ में (99.30) और चौपाल के ताली में (93.27 फीसदी) क्षेत्र के लोगों ने बंपर मतदान कर शहरी इलाकों को काफी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, शहर में बसा जो मतदाता सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है और पोलिंग बूथ भी चंद मीटर के दायरे पर बना है, वहां मतदान का उत्साह गायब था। एचपीयू इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा। यहां समरहिल पोलिंग स्टेशन पर 163 में से महज 60 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल 36.81 फीसदी मतदान हुआ जो जिले में सबसे कम रहा। यहां विवि छात्रों के वोट थे जो मतदान को नहीं पहुंचे। शहर के ही एक अन्य इलाके सांगटी चार में भी 38.69 फीसदी मतदान हुआ। शहर के बीच बनाए गए इन पोलिंग बूथों के लिए कम लोग ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला शहर में 75 फीसदी तक सिमटा मतदान
शिमला शहर विधानसभा क्षेत्र के 91 मतदान केंद्रों में सिर्फ लालपानी में बने पोंलिग स्टेशन पर ही सबसे ज्यादा 75 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट के ज्यादातर पोलिंग बूथों पर 60 से 65 फीसदी के बीच ही मतदान हो पाया।


ओल्ड ऐज होम बसंतपुर में 100 फीसदी मतदान
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ओल्ड ऐज होम बसंतपुर में रहने वाले बुजुर्गों ने सौ फीसदी मतदान किया। यहां कुल 38 मतदाता थे, जिनके लिए विशेष पोलिंग बूथ बनाया गया था। यहां 13 महिलाओं समेत सभी 38 ने अपना वोट डाला।

इनसेट
इन मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा रहा मतदान
पोलिंग बूथ कितना मतदान
प्राइमरी स्कूल चेवड़ (कोटखाई) 99.30
प्राइमरी स्कूल ताली (चौपाल) 93.27
कलजैर (ठियोग) 91.19
प्राइमरी स्कूल हिराह (चौपाल) 90.89
धनेवाड़ी (चौपाल) 90.57
रामनगर स्कूल(जुब्बल कोटखाई) 90.34
महापुना (शिमला ग्रामीण) 90.00


इन मतदान केंद्रों पर सबसे कम रहा मतदान
पोलिंग बूथ कितना मतदान
समरहिल 36.81
सांगटी (चार) 38.69
सांगटी (एजुकेशन सेंटर) 42.02
कसुम्पटी 42.26
भट्ठाकुफर (पीडब्ल्यूडी) 42.57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed