{"_id":"59bd64374f1c1bb2688b4e7d","slug":"201505584183-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, लैब की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, लैब की रिपोर्ट का इंतजार
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
ठियोग में ब्लू व्हेल गेम के कारण पांचवीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर मामले में लापरवाही बरतने वाले एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है। बारह साल के बच्चे ने क्यों आत्महत्या की, यह पुलिस अभी तक नहीं बता पा रही है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि इस मामले में भले ही अभिभावकों ने पुलिस को पोस्टमार्टम किए जाने से इंकार किया था, मगर अप्राकृतिक रूप से हुई मौत मामले में पुलिस अपनी जांच के लिए परिजनों के इंकार के बावजूद पोस्टमार्टम करवा सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है कि बच्चे की मौत की असल वजह क्या थी, ब्लू व्हेल गेम थी या नहीं। मोबाइल जांच के लिए लैब भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है, बाकी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
....
आत्महत्या के कारणों की चल रही जांच : उपायुक्त
उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने ठियोग में बच्चे की आत्महत्या के मामले में कहा कि वह स्वयं मृतक के परिजनों से मिलकर आए हैं, माता-पिता सदमे में हैं। अब तक बच्चे के इस तरह से आत्महत्या करने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है, जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि बच्चे ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वजह ब्लू व्हेल इंटरनेट गेम थी या फिर कोई और इसका पता पुलिस जांच पूरी होने पर ही लग पाएगा।