फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए मांगे आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए मांगे आवेदन

Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए मांगे आवेदन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना नित्थर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खनोटा, झलैर, उरटू, केदस, गौरा, नोर, धनाह, परांतला, शलोग, कूंड, गांवबील, बड़गई, सरघा और दवाह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। इन पदों के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की पात्र महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित दस अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नित्थर में पहुंचने चाहिए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए 16 अगस्त को एसडीएम कार्यालय आनी में सुबह दस बजे से साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के समय सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। साक्षात्कार के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होनी चाहिए। प्रार्थी का परिवार एक जनवरी 2017 से पहले स्थायी रूप से संबंधित आंगनबाड़ी क्षेत्र में निवास कर रहा हो और परिवार की वार्षिक आय पैंतीस हजार से अधिक न हो। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, वार्षिक आय और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किए जाने चाहिए। अपंग, विधवा, परित्यक्ता, अनाथ या बेसहारा महिला का प्रमाण पत्र प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए। केवल दो बेटियों के परिवार से संबंधित महिला को भी प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत कार्यालय या बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय के दूरभाष नंबर 01904-265469 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार 10 को
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बाल विकास परियोजना ठियोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों नेरी, किहरी, कुफर और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शलोहा और ठियोग के वार्ड नंबर सात में सहायिका पद के लिए 10 अगस्त को सुबह दस बजे से उपमंडलाधिकारी ठियोग कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। सभी आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि वे मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपरोक्त तिथि और तय समय पर पहुंचे। साक्षात्कार में वाक इन इंटरव्यू का प्रावधान है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed