{"_id":"6325c0defcd7ee6dbe26bcbf","slug":"200-crore-interim-relief-released-to-himachal-from-national-disaster-response-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"Natural Disaster Damages: एनडीआरएफ से हिमाचल को 200 करोड़ की अंतरिम राहत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Natural Disaster Damages: एनडीआरएफ से हिमाचल को 200 करोड़ की अंतरिम राहत जारी
Sat, 17 Sep 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए केंद्र सरकार से एनडीआरएफ के तहत केंद्रीय सहायता और विशेष राहत देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल को 200 करोड़ की अंतरिम सहायता राशि जारी की है। इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए केंद्र सरकार से एनडीआरएफ के तहत केंद्रीय सहायता और विशेष राहत देने का आग्रह किया था। केंद्र ने पहले राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) की 191.90 करोड़ की दूसरी किस्त दिसंबर के बजाय 29 अगस्त को ही जारी कर दी थी।
विज्ञापन
इससे आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकी। अब एनडीआरएफ के तहत 200 करोड़ की अंतरित सहायता राशि प्रदेश को अग्रिम रूप में जारी की है। प्रदेश में मानसून सीजन में भारी वर्षा, भू-स्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 29 जून से 16 सितंबर तक जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अंतर मंत्रालय दल भेजने का अनुरोध किया था। केंद्रीय दल के 6 सदस्यों ने मानसून सीजन के दौरान ही प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का 28 अगस्त से 30 अगस्त तक दौरा किया था।
विज्ञापन