{"_id":"db4426fe2cca91d1b004795019746e5e","slug":"2-supplementary-result-of-himachal-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आ सकता है जमा दो कंपार्टमेंट का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आ सकता है जमा दो कंपार्टमेंट का रिजल्ट
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा जून माह में लेने का बच्चों को कोई लाभ नहीं हुआ। बोर्ड ने अब तक कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। इससे हजारों बच्चों का एक बार फिर से साल बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड का जून माह में कंपार्टमेंट परीक्षा लेने का मुख्य उद्देश्य ही कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों का एक साल बचाना था। जमा दो में कंपार्टमेंट आने पर विद्यार्थियों को किसी भी शिक्षण संस्थान में एडमिशन नहीं मिल पाती है। इसके चलते छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
इस बार बोर्ड ने छात्रों का एक साल बचाने के लिए जून के मध्य में परीक्षा ली थी और 30 जून तक परीक्षा का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया था, लेकिन जुलाई का एक सप्ताह खत्म होने के बाद भी हजारों विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सोमवार तक परिणाम घोषित हो सकता है।