{"_id":"5c5f15b2bdec2236047351cb","slug":"191549735346-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई रास्ते-सड़कें अभी भी बंद, कूड़ा भी नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई रास्ते-सड़कें अभी भी बंद, कूड़ा भी नहीं उठा
Sun, 10 Feb 2019 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई इलाकों में अभी भी पैदल रास्ते बंद पड़े हैं। रास्तों पर बर्फ जमी होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाखू, बैनमोर, कनलोग, लक्कड़ बाजार, यूएस क्लब, छोटा शिमला, आईजीएमसी, कैथू, कुफ्टाधार में अभी भी कई रास्ते और सड़कें बंद हैं। बेम्लोई चौक से कनलोग जाने वाली सड़क शनिवार शाम भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। सड़क पर अभी भी बर्फ जमी है। मालरोड पर भी खेल परिसर से लेकर हाईकोर्ट तक जगह जगह बर्फ जमी होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल जाने के लिए लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। सुबह के समय सड़क पर पानी जम रहा है। नगर निगम रेत और मिट्टी तो सड़क पर डाल रहा है, लेकिन सुबह के समय सड़क फिर शीशा बन रही है। शनिवार को भराड़ी में एक पेड़ भी गिरा है। वहीं, ज्यादातर इलाकों से कूड़ा भी नहीं उठ रहा है। मालरोड पर भी निगम के डस्टबीन कचरे से भरे पड़े हैं। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि सड़कें और रास्ते बहाल करने का काम जारी है। लोअर बाजार में भी गाड़ियों के जरिए बर्फ हटाई गई है।
विज्ञापन