{"_id":"5b4b81084f1c1b3b5a8b4eab","slug":"191531674888-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर आज से बंद हो जाएंगी स्पेशल गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर आज से बंद हो जाएंगी स्पेशल गाड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
holiday special
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह 9:25 पर शिमला से कालका के लिए आखिरी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। तीन महीने पहले 20 अप्रैल से कालका-शिमला ट्रैक पर दो हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां शुरू की गई थीं। शिमला में समर टूरिस्ट सीजन खत्म होने के कगार पर है, इसके चलते हॉलीडे स्पेशल गाड़ियों की बुकिंग में कमी आई है, इसे देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने हॉलीडे स्पेशल ट्रेन बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने पर कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली रूटीन गाड़ियों में आक्यूपेंसी फुल होने पर हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां शुरू की गईं थीं। करीब तीन महीनों तक छह रूटीन गाड़ियों सहित दो हॉली डे स्पेशल ट्रेनों में आक्यूपेंसी लगभग फुल रही।
विज्ञापन
अब मैदानी राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी कमी आई है इसलिए रेलवे प्रबंधन ने हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
समर सीजन में रेलवे ने दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन सुबह सात बजे व दोपहर पौने एक बजे कालका से शिमला के लिए शुरू की थीं। रेलवे ने सोमवार से दोनो हॉलीडे स्पेशल शिवालिक डुप्लीकेट और दोपहर को मेल एक्सप्रेस हॉलीडे स्पेशल को बंद करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेेनें बंद होने के बाद कालका-शिमला रूट पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या आठ से घट कर छह रह जाएगी।
क्रिसमस पर दोबारा शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें- विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान क्रिसमस से पहले सैलानियों की आदम बढ़ने पर फिर से कालका-शिमला ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान बर्फबारी शुरू होने पर भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करते हैं।
एक हफ्ते में बंद हो सकती है ज्वॉय राइड- कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर शिमला से शोघी के बीच चल रही ज्वॉय राइड को भी बीते एक हफ्ते से रिस्पांस मिलना काफी कम हो गया है। एक हफ्ते के भीतर इस गाड़ी को बंद करने के निर्देश भी अंबाला मंडल की ओर से आ सकते हैं।