{"_id":"5a5259664f1c1b4a198b55a1","slug":"191515346278-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में नियमित किए जाएं अनुबंध कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में नियमित किए जाएं अनुबंध कर्मचारी
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ जिला शिमला ने प्रदेश सरकार से चुनावों के समय किया वादा तुरंत पूरा करने की मांग उठाई है। रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंज बाजार में महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार से अनुबंध कर्मियों को तीन की जगह दो साल में नियमित करने की मांग उठाई गई।
बैठक में महासंघ की नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। महासंघ की राज्य इकाई के वेब सचिव भूनेश जोधटा ने बताया कि नवीन नायक (कृषि विभाग) को प्रधान, प्रदीप शर्मा (हिमफेड)वरिष्ठ उपप्रधान, हेमंत ठाकुर (पुलिस)उपप्रधान, हीरालाल (विद्युत विभाग) महासचिव, अरुण कुमार (कोष विभाग) वित्त सचिव, शिव दयाल (सचिवालय) प्रेस सचिव, सह सचिव वीरेंद्र शर्मा (वन विभाग) और रामलाल (तकनीकी शिक्षा विभाग) को सचिव चुना गया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि संघ का सिंगल लाइन एजेंडा राज्य के सभी अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध काल 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करना है ताकि प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मियों को बड़ी राहत मिल सके। बैठक में जिला शिमला के विभिन्न विभागों में सेवारत अनुबंध कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। राज्य कार्यकारिणी से महासचिव कुशल ठाकुर, वित्त सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव जय कृष्ण और नरेंद्र, सोशल मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा उपस्थित थे।
000