फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शोध में गुणात्मक सुधार लाने के तरीके बताए

शोध में गुणात्मक सुधार लाने के तरीके बताए

Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शोध में गुणात्मक सुधार लाने के तरीके बताए
शिमला। अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र द्वारा संचालित की जा रही कार्यशाला में शोधार्थियों और शिक्षकों को अपने शोध में गुणात्मक सुधार लाने के तौर तरीके बताए गए। पांचवें दिन अमृतसर के प्रो. योगेश शर्मा और आचार्य डॉ. योगेश शर्मा ने शोध में आंकड़ों के प्रबंधन और अपने शोध को बेहतरीन तरीके से तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले विशेष सॉफ्टवेयर (एसपीएसएस) के विषय में जानकारी दी। संयोजक डॉ. कुलदीप कटोच ने बताया कि प्रतिभागियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. ललित ढडवाल ने सूचना का अधिकार कानून और सही जानकारी जुटाने के लिए इसके इस्तेमाल के बारे में बताया। कार्यशाला में विवि के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. एनएस बिष्ट ने शोध पत्र की तैयारी, इसके लिए पृष्ठभूमि तैयार करने जैसी कई महत्वपूर्ण बातें शोधार्थियों को बताईं। इसमें बताया गया कि शोध के लिए सही विषय का चुनाव अहम होता है। उन्होंने बताया कि यूजीसी, आईसीएसएसआर, आईसीएचआर जैसी कई संस्थाएं उच्च अध्ययन संस्थानों में होने वाले शोध के लिए अनुदान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed