{"_id":"5a072dce4f1c1b70548bc78c","slug":"191510419918-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहती रुद्रांगिनी को गोदी में लेकर विश्राम कर रहे वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहती रुद्रांगिनी को गोदी में लेकर विश्राम कर रहे वीरभद्र
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की थकान उतारने को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने निजी निवास हॉलीलॉज शिमला में विश्राम कर रहे हैं। इन दिनों वीरभद्र सिंह यहां अपनी दोहती रुद्रांगिनी को गोद में खेलाते नजर आते हैं। रुद्रांगिनी भी अपने नाना के साथ खुश दिखती है। एक साल की रुद्रांगिनी वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह की पुत्री है। अपराजिता सिंह बेटी सहित आजकल शिमला में ही हैं। अपराजिता पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी के बेटे अंगद सिंह की पत्नी हैं।
शनिवार दोपहर को हॉलीलॉज शिमला में रुद्रांगिनी सोई हुई है। अचानक वह जाग जाती है तो मामा विक्रमादित्य उसे लेकर बाहर लॉन की ओर आते हैं। अब विक्रमादित्य सिंह उसे लेकर हॉलीलॉज परिसर में टहल रहे हैं। उधर, सीएम वीरभद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ गपशप में व्यस्त हैं। इसी बीच विक्रमादित्य सिंह रुद्रांगिनी को सीएम वीरभद्र सिंह की गोद में देते हैं। वीरभद्र सिंह रुद्रांगिनी के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुद भी मुस्कराते हैं। वे लॉन में धूप सेंकते हुए उसे खेलाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि भांजी रुद्रांगिनी महज एक साल एक महीने की है। सितंबर में वह एक साल की हुई है। सीएम इसी बीच अपने समर्थकों के साथ भी चुनावी चर्चा को आगे बढ़ाते हैं। समर्थक उन्हें आश्वस्त करते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बन रही है।
--