फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   19 year old girl dies of scrub typhus in IGMC Shimla

आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टाइफस से 19 वर्षीय लड़की की मौत

Wed, 08 Sep 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

 मंडी की रहने वाली 19 साल की लड़की को पिछले महीने आईजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया था। यहां पर यह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था लेकिन गंभीर अवस्था के चलते लड़की की मौत हो गई। 

विज्ञापन
19 year old girl dies of scrub typhus in IGMC Shimla
स्क्रब टाइफस से पीड़ित लड़की की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बीच इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टाइफस से पीड़ित एक लड़की की मौत हो गई है। अस्पताल में इस बीमारी से यह पहली मौत है। लड़की की मौत के बाद से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। मंडी की रहने वाली 19 साल की लड़की को पिछले महीने अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। यहां पर यह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था लेकिन गंभीर अवस्था के चलते लड़की की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बीमारी के लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है।
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना।

रोकथाम
शरीर में सफाई का ध्यान रखें।
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें।
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें।
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।

ऐसे होता है स्क्रब टायफस
यह रोग एक जीवाणु (रिकेटशिया) से संक्रमित पिस्सू (माइट) के काटने से फैलता है जो खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफस बुखार पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed