फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बननी थी पार्किंग ढाई साल में लगा सिर्फ डंगा

बननी थी पार्किंग ढाई साल में लगा सिर्फ डंगा

Tue, 06 Mar 2018 09:29 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
बननी थी  पार्किंग ढाई साल में लगा सिर्फ डंगा
शिमला। जिस जगह 18 माह के भीतर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनकर तैयार होनी थी, वहां ढाई साल बाद सिर्फ एक डंगा लग पाया है। विकासनगर में पार्किंग निर्माण में देरी के लिए अब ठेकेदार पर गाज गिरने वाली है। नगर निगम इस पार्किंग के ठेके का टेंडर टर्मिनेट करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काम न करने पर ठेकेदार को पेनल्टी के तौर पर 40 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार नियमों के तहत टेंडर से पहले ठेकेदार ने परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के नाम पर 40 लाख रुपये जमा करवा रखे हैं। यदि ठेकेदार काम नहीं करता तो यह पैसा नगर निगम के खाते में ट्रांसफर हो जाता है। अब इस पार्किंग के निर्माण में देरी होने के बाद इस ठेकेदार के पैसों को भी नगर निगम के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सोमवार को नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने शहर में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विकासनगर पार्किंग का मामला भी उठा जिस पर आगामी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था शिलान्यास
विकासनगर में 175 गाड़ियों के लिए बनने वाली इस मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 22 सितंबर 2015 को किया था। 18 माह में काम पूरा होना था। लेकिन क्लीयरेंस और काम में लेटलतीफी के चलते काम सितंबर 2017 तक शुरू ही नहीं हो पाया। इसके बाद नगर निगम ने 28 फरवरी 2018 तक इसे एक्सटेंशन दे दी। लेकिन फिर भी पार्किंग का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। सदन ने फिर से पार्किंग को एक्सटेंशन देने से मना कर दिया। ऐसे में अब टेंडर टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
तय समयसीमा के भीतर काम पूरा न होने पर विकासनगर पार्किंग बना रहे ठेकेदार को नोटिस भेज रहे हैं। सदन ने एक्सटेंशन नहीं दी है, ऐसे में टेंडर रद्द किया जा रहा है- रोहित जमवाल, नगर निगम आयुक्त

हम लगातार काम कर रहे
साइट क्लीयर नहीं थी। निगम ने करीब डेढ़ साल बाद जगह हैंडओवर की। हम पिछले तीन माह से लगातार काम कर रहे हैं। ग्राउंड तैयार है, अगले एक साल में पार्किंग तैयार हो जाएगी। हमने कोई एक्सटेंशन नहीं मांगी है। निगम के साथ टेंडर को लेकर कोई बात नहीं हुई है। - निशिकांत, कांट्रैक्टर विकासनगर पार्किंग



तीन में से एक ठेकेदार ने दिया जवाब
संजौली, छोटा शिमला और लिफ्ट स्थित पार्किंग निर्माण में देरी पर नगर निगम की ओर से जारी किए गए नोटिस पर एक ठेकेदार ने अपना जवाब सौंप दिया है। संजौली पार्किंग के ठेकेदार ने निगम को अपना जवाब दिया है। निगम प्रशासन ने पूछा था कि काम में देरी पर क्यों न पेनल्टी लगाई जाए। निगम का प्रोजेक्ट सैल शहर में पार्किंग निर्माण का काम देख रहा है। तीनों पार्किंग में देरी के बाद इनके खिलाफ 60-60 लाख पैनल्टी की फाइल भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed