{"_id":"5a9d7eb74f1c1b21308b4e0e","slug":"181520271031-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर लगाई रैलिंग से गायब हो रहे बॉल, अब करेंगे वेल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर लगाई रैलिंग से गायब हो रहे बॉल, अब करेंगे वेल्डिंग
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। करोड़ों रुपये खर्च कर माल रोड को संवारने के लिए लगाई रेलिंग से अब एक-एक कर लोहे के बॉल चोरी हो रहे हैं। चौड़ा मैदान से लेकर छोटा शिमला तक लगी इस रेलिंग से अब तक दो दर्जन से अधिक बॉल गायब हो चुके हैं।
ये बॉल रेलिंग के खंभे से एक पेच के जरिये जुड़े हैं जिसे शातिर आसानी से खोलकर गायब कर रहे हैं। हाल ही में रेलिंग लगाने का काम पूरा किया गया है। एडीबी की ओर से ब्यूटिफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत मालरोड की खूबसूरती संवारने के लिए 33 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत रेलिंग लगाने का काम पर्यटन विभाग देख रहा है। चोरी की घटनाओं के बाद सोमवार को प्रोजेक्ट मैनेजर एसएन शर्मा मेयर कुसुम सदरेट से मिले। इस दौरान उन्होंने इस समस्या के बारे में बताया। कहा कि रेलिंग से कई जगह बॉल चोरी किए जा रहे हैं। मेयर से बात करने के बाद फैसला लिया गया कि इन बॉल को अब रेलिंग के साथ वेल्ड कर पक्का कर दिया जाएगा ताकि कोई इसे न निकाल सके।
स्कैंडल प्वाइंट पर अब दोबारा लगेगी सुनहरी रेलिंग
वहीं, स्कैंडल प्वाइंट पर अब सुनहरी रेलिंग दोबारा लगाई जाएगी। महज 15 दिन के भीतर ही रेलिंग के कई पिलर हिल गए थे। इस रेलिंग को पहले टाइल्स में पेच लगाकर खड़ा किया गया था। लेकिन यह मजबूत नहीं था। अब फैसला लिया गया है कि इसे बोल्ट लगाकर करीब एक फीट की गहराई से खड़ा किया जाएगा। जमीन के नीचे सीमेंट के साथ इसे मजबूती दी जाएगी। मेयर ने कहा कि रेलिंग को दोबारा लगाने का काम दो तीन दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।