फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पोस्टर-बैनर न हटाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई की तैयारी

पोस्टर-बैनर न हटाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर-बैनर न हटाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई की तैयारी
शिमला। शहर में शुक्रवार शाम तक चुनाव संबंधी पोस्टर और बैनर न हटाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शनिवार को जिला निर्वाचन आयोग की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी। इसमें देखा जाएगा कि किन-किन प्रत्याशियों ने अभी तक अपने पोस्टर, बैनर या होर्डिंग्स शहर से नहीं हटाए हैं। दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शिमला शहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजीत भारद्वाज ने कुछ दिन पहले ही सभी उम्मीदवारों को इसके बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। इसमें कहा गया था कि दस नवंबर की शाम पांच बजे तक सभी उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार संबंधी पोस्टर, बैनर आदि सार्वजनिक स्थानों से हटाने होंगे। साथ ही इसकी जानकारी प्रत्याशी को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को भी देनी होगी। शुक्रवार को उम्मीदवारों ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर तो हटा दिए, लेकिन दीवारों आदि पर लगे पोस्टर और स्टीकर ज्यों के त्यों है। साथ ही शाम पांच बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने इसकी रिपोर्ट नहीं सौंपी। ऐसे में शनिवार को शहर भर में जिला निर्वाचन आयोग की टीमें दौरा कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। रिटर्निंग ऑफिसर अजीत भारद्वाज ने बताया कि कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत सभी उम्मीदवारों को चुनाव के तुरंत बाद शहर से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए थे। अब शनिवार को चेकिंग की जाएगी कि किस-किस प्रत्याशी के पोस्टर, बैनर आदि अभी भी शहर में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed