फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मुख्यमंत्री की करोड़ों की घोषणाएं

मुख्यमंत्री की करोड़ों की घोषणाएं

Tue, 01 Aug 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की करोड़ों की घोषणाएं
सोलन। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन के एक दिवसीय दौरे के दौरान करीब 41 करोड़ की विकास परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं। इनमें 25.24 करोड़ से निर्मित बहुमंजिला मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इसकी आधारशिला सीएम ने 23 फरवरी 2014 को रखी थी। इसके अलावा उन्होंने 69.10 लाख की निर्मित पशु पालीक्लीनिक के लोकार्पण सहित 2.80 करोड़ से निर्मित पशुपालन विभाग के नाइट्रोजन गैस प्लांट का भी लोकार्पण किया। इसमें उपकरणों का व्यय भी शामिल है। 3.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायतीराज विभाग के प्रशिक्षण केंद्र तथा 1.52 करोड़ से निर्मित जिला न्यायवादी भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों से परिचर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदस्यों की मांग पर उपायुक्त सोलन से न्यायालय परिसर से सटी जमीन का अधिग्रहण करने तथा इस संबंध में शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए ताकि जिला बार एसोसियेशन के अतिरिक्त खंड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। सीएम ने सोलन में 37 बीघा भूमि पर बनने वाले अत्याधुनिक फल एवं सब्जी मंडी के नए परिसर की आधारशिला भी रखी। क्षेत्र के किसानों तथा फल उत्पादकों को सुविधा उपलब्ध करवाने तथा बाजार भाव जानने के लिए इस मंडी को राष्ट्रीय कृष् िबाजार के साथ ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 1.57 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन के वाणिज्य खंड के अतिरिक्त भवन की भी आधारशिला रखी। 76.33 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पंचायती राज विभाग की पार्किंग, 3.20 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सैनिक विश्राम गृह तथा विकास में जन सहयोग के तहत 1.15 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से निर्मित होने वाले डॉ. वाईएस परमार कला एवं संस्कृति सिरमौर सामुदायिक भवन की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉण्. सुभाष मंगलेट, जिला परिषद के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, कांग्रेस समिति के महासचिव संजय अवस्थी तथा विनोद सुल्तानपुरी, विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं बागवानी निदेशक डॉ. एचएस बावेजा, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के निदेशक सुरिंद्र सेठी, बघाट शहरी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, पशुपालन कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर और अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।


वाटर गार्डों को दैनिक भोगी
बनाने का सीएम से आग्रह
सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल करें
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
नेशनल कांग्रेस ट्रेड यूनियन सोलन के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष सुरजीत राणा ने की। इसमें यूनियन के सदस्यों ने आईपीएच विभाग में पंचायतों के माध्यम से लगे वाटर गार्डों को दैनिक भोगी बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा 15 मई 2003 के बाद नियुक्त और रेगुलर कर्मचारियों के लिए जो नई पेंशन योजना लागू की है वह कर्मचारी हित में नहीं है।

उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अपील की है। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया करने। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग में कार्यरत आईटीआई होल्डर पंप आपरेटर फिटर इलेक्ट्रिशियन की प्रमोशन का कोई प्रावधान नहीं है ऐसे में उन्हें कनिष्ठ अभियंता पद के लिए प्रमोशन कोटा दें। इस मौके पर नीता राम, दिनेश शर्मा, घनश्याम ठाकुर, जियालाल, इंद्र सिंह, दिनदयाल, मनोज कुमार, चंद्र शंकर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed