{"_id":"5746a9554f1c1bdb42690bcc","slug":"181-women-helpline-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलेस महिलाओं की मदद करेगा ये हेल्पलाइन नंबर 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलेस महिलाओं की मदद करेगा ये हेल्पलाइन नंबर 181
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 May 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 181
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महिलाओं को पुलिस मदद, चिकित्सीय मदद के साथ कानूनी सलाह देने के लिए सरकार हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोलन जिला में कॉल सेंटर और वन स्टॉप सेंटर खोलने के लिए निजी कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। हेल्पलाइन नंबर पर महिलाओं को काउंसिलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। 31 जुलाई से पहले प्रदेश में महिलाओं के लिए यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
संकटग्रस्त महिलाओं को त्वरित सुविधा और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने सभी राज्यों को हेल्पलाइन नंबर की सेवा शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने नौ जून तक कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। हेल्पलाइन सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश की महिलाएं घरेलू हिंसा या ऑफिस में कोई दिक्कत हो उसकी शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
मुसीबत में चिकित्सकीय मदद या उसे कुछ समय के लिए अस्थायी निवास की जरूरत है तो वह भी महिला को मुहैया करवाई जाएगी। मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग भी इस हेल्प लाइन पर उन्हें दी जाएगी। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सातों दिन चलेगी। निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग जेआर कटवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा हेल्पलाइन नंबर
181 हेल्पलाइन नंबर डॉयल करते ही हेल्पलाइन में लगे कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर के जरिये कॉल करने वाली महिला की तत्काल लोकेशन पता चल जाएगी। पुलिस मदद चाहिए तो कॉल सेंटर पास के थाने की मोबाइल वैन को इसकी सूचना देकर रवाना करवाएगी। अगर चिकित्सीय मदद चाहिए तो कॉल सेंटर मौके पर 108 एंबुलेंस भेजेगा।