{"_id":"5afc622e4f1c1bdd408b5c4f","slug":"171526489646-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर भर्ती परिणाम पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर भर्ती परिणाम पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
Updated Thu, 17 May 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरंगानी/किहार/चंबा। हिमाचल सरकार ने विवादित रही कंडक्टर भर्ती के परिणाम पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। कंडक्टर भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले में गुलजार मुहम्मद, आरिफ, जग्गू, अजय कुमार, दीपक कुमार, रजनीश कुमार, करन कुमार, प्रदीप कुमार और शशी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में कंडक्टर भर्ती के तहत लिखित परीक्षा में करीब 28000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 3816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी।
परीक्षा पास किए गए अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा का परिणाम हाजिरी के हिसाब से प्रकाशित किया गया। इसमें से 1393 सामान्य श्रेणी, जनरल बीपीएल से 401, जनरल एक्स आर्मी के 103, जनरल डब्लयूएफएफ 39, ओबीसी 558, ओबीसी बीपीएल के 119, ओबीसी एक्स आर्मी के 19, ओबीसी डब्लयूएफएफ के 11, एससी के 736, एससी बीपीएल के 139, एससी एक्स आर्मी के 16, एससी डब्लयूएफएफ के 2, स्पोर्ट्स कोटे से 117, एसटी के 122, एसटी बीपीएल के 40 और एसटी एक्स आर्मी के एक पद के हिसाब से परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 1393 पदों में से 442 पद भरे जाने थे। लेकिन, जब दस मई को परिणाम घोषित किया गया तो सामान्य वर्ग से 1393 पदों में से 165 के करीब पद भरे गए हैं। जबकि, 442 पद भरे जाने थे। इससे सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया है।
विज्ञापन
कंडक्टर भर्ती देने वाले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि कंडक्टर भर्ती के तहत निकाले गए परीक्षा परिणाम की तफ्तीश की जाए। इसके साथ ही सरकार स्पष्ट करे कि सामान्य वर्ग से महज 155 पद ही किस आधार पर भरे गए हैं। शेष पदों को किस श्रेणी के तहत भरा गया है। अभ्यर्थियों ने कंडक्टर भर्ती की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।