{"_id":"5af3230b4f1c1b5d098b9098","slug":"171525883659-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबीधार में भूस्खलन, आधा दर्जन मकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबीधार में भूस्खलन, आधा दर्जन मकानों को खतरा
Updated Thu, 10 May 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली के लंबीधार क्षेत्र में भूस्खलन होने से आधा दर्जन भवनों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।
साथ लगती भूमि पर मशीन से हो रही कटिंग के चलते यह मलबा गिरा इससे स्थानीय निवासी एलएन शर्मा और बाबूराम के मकान को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही ढली पुलिस और टीसीपी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी एलएन शर्मा ने बताया कि साथ लगते प्लाट पर जेसीबी की कटिंग के चलते पहाड़ी से मलबा गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात में भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है। पहाड़ी के उपरी तरफ बने चार भवनों पर भी संकट मंडरा रहा है। लोगों ने तुरंत यहां डंगा लगाने की मांग की। बाद में पुुलिस और टीसीपी विभाग की मौजूदगी में प्लाट मालिक ने जल्द इसका काम शुरू करने का भरोसा दिया।