{"_id":"5abbca7f4f1c1b552a8b45e4","slug":"171522256511-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाएं देने में निगम नाकाम, मुख्यमंत्री करें हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाएं देने में निगम नाकाम, मुख्यमंत्री करें हस्तक्षेप
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधाएं देने में नगर निगम नाकाम : कांग्रेस
शहर में विकास ठप, कूड़ा उठ रहा न मिल रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में पेयजल किल्लत और सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम को आड़े हाथ लिया है। पार्टी का कहना है कि नगर निगम के पिछले कार्यकाल में भाजपा विपक्ष में थी तो इन्हीं मुद्दों पर खूब शोर मचाती थी। अब सत्ता में आने पर आठ महीने से जनता को इनसे निजात नहीं दिला पाई है। पार्टी प्रवक्ता नरेश चौहान का कहना है कि अब खुद मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर शहर की जनता को राहत दिलानी चाहिए। कहा कि शहर में पेयजल सुविधा नियमित नहीं। लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है। कूड़ा भी नियमित नहीं उठता। अब कूड़े की फीस में भी घपला सामने आ रहा है। खुद निगम को मालूम नहीं कि आखिर फीस का पैसा कहां है? चौहान ने कहा कि इन्हीं मुद्दों पर भाजपा ने जनता को सपने दिखाकर सत्ता हासिल की थी। लेकिन अब तक इन समस्याओं को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है। पार्टी का कहना है कि लोग टैक्स तो चुका रहे हैं, लेकिन नगर निगम उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहा है। कूड़ा उठाने का शुल्क बढ़ने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था चौपट होती जा रही है।