फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रैली से मतदान के लिए किया जागरूक

रैली से मतदान के लिए किया जागरूक

Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
रैली से मतदान के लिए किया जागरूक
शिमला। विधानसभा चुनावों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को सचिवालय परिसर में नुक्कड़ नाटक और मानव शृंखला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने तथा जिला में मत प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। वीरवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर से मतदान जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने सचिवालय परिसर में मानव शृंखला बनाई तथा सचिवालय परिसर के कर्मचारियों और अधिकारियों से अवश्य मतदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोटशेरा के एनएसएस के सदस्यों ने मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन शिवेन ने किया। नाटक में अनीता कुमारी, अंकित, अवंत, प्रवीण, आकृति तथा शिवेन ने अभिनय किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रभात कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed