फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   17 thousand TGT Teacher rationalized in schools by himachal pradesh government

स्कूलों में 17 हजार टीजीटी का होगा युक्तिकरण, प्रक्रिया शुरू

Sun, 24 Nov 2019 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
17 thousand TGT Teacher rationalized in schools by himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार टीजीटी की नियुक्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 17 हजार टीजीटी के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों से इस बाबत ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि स्कूलों में कई साल पुरानी विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक स्टाफ दिया गया है। अब संख्या में बदलाव आ गया है। इसके चलते युक्तिकरण करने का फैसला लिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) छठी से दसवीं कक्षा को पढ़ाते हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इनका कैडर करीब 17 हजार है।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार मुख्य शहरों सहित जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से सटे स्कूलों में अधिक टीजीटी नियुक्त हैं। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है जबकि शिक्षक मांग से अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर दूरदराज, दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में इन शिक्षकों की कमी के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में निदेशालय ने नए सिरे से सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या और वहां नियुक्त शिक्षकों की संख्या का ब्योरा तलब किया है। रिकॉर्ड एकत्र होते ही इनका युक्तिकरण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed