{"_id":"5cacd67abdec2213e54bb7d9","slug":"161554830970-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शील-पधेची के लिए पेयजल योजना के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शील-पधेची के लिए पेयजल योजना के विरोध में उतरे लोग
Wed, 10 Apr 2019 10:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच विभाग की ओर से जुन्गा के सैंगन नाला से शील-पधेची के लिए पेयजल योजना शुरू करने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने धमकी दी है कि योजना को नहीं रोका गया तो धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। आनंदपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य मदन मोहन ठाकुर ने कहा कि नई स्कीम एससी-एसटी योजना के तहत तैयार की है।
विज्ञापन
लेकिन सच्चाई यह है कि स्कीम से इस वर्ग के किसी व्यक्ति को फायदा नहीं हो रहा। कहा कि इस नाले से पहले ही चार पेयजल योजनाएं चल रही हैं। यदि एक और योजना चलाई गई तो निचले इलाकों में रह रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिप सदस्य ने कहा कि इलाके के ज्यादातर लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। पानी की कमी से इनका काम ठप हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप लगाया कि आईपीएच विभाग ने स्थानीय जनता से इस बारे में कोई सुझाव तक नहीं लिया। चेतावनी दी कि यदि इस योजना को स्थगित नहीं किया तो लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर जुन्गा और भड़ेच से पंचायत समिति सदस्य सीमा सेन, जुन्गा पंचायत प्रधान अंजना सेन, उपप्रधान मदन शर्मा और उपप्रधान भड़ेच पंचायत अनिल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन