फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में अभी नहीं बढ़ेगा बिजली और शराब सैस

सरकार नहीं दे रही मंजूरी, अभी नहीं बढ़ेगा बिजली-शराब सैस

Sat, 09 Feb 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
शहर में अभी नहीं बढ़ेगा बिजली और शराब सैस

शहर में बिजली सैस दोगुना करने और शराब सैस पांच गुना बढ़ाने का नगर निगम का फैसला फिलहाल लागू नहीं होगा। दोनों प्रस्तावों को सरकार से मंजूरी न मिलने के कारण इन्हें अभी लागू नहीं किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि सरकार अभी सैस बढ़ाना नहीं चाहती। लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


सैस बढ़ने से राजधानी में बिजली और शराब महंगी हो जाएगी। पिछले साल नगर निगम ने बिजली सैस प्रति यूनिट दस पैसे से बढ़ाकर 20 पैसे करने का फैसला लिया था। इससे निगम की मासिक कमाई 15 लाख से बढ़कर 30 लाख रुपये पहुंच जानी थी। निगम का दावा था कि यह पैसा बिजली बोर्ड से लिया जाएगा। काफी समय से निगम ने बिजली सैस नहीं बढ़ाया है। इसी तरह शराब की प्रति बोतल बिक्री पर लगने वाला सैस भी दो रुपये से बढ़ाकर दस रुपये करने का फैसला लिया गया था। अंतिम मंजूरी के लिए दोनों ही प्रस्तावों की फाइलें सरकार को भेजी गई, लेकिन अब तक इन्हें मंजूरी नहीं दी गई है। दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलने का मतलब है कि उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी।
विज्ञापन


शहर के जंगल भी नहीं मिले
इससे पहले भाजपा शासित नगर निगम शहर के जंगल भी अपने अधीन लेने का प्रयास कर चुका है। बाकायदा सदन से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जा चुका है। लेकिन सरकार अभी इस पर फैसला नहीं दे रही। जंगल सरकार के अधीन होने से शहर में खतरनाक पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग और सरकार से अनुमति लेनी पड़ रही है। यही नहीं, गिरे पेड़ भी निगम खुद नहीं हटा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मंजूरी का इंतजार
नगर निगम सदन से दोनों प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे हैं। अंतिम मंजूरी सरकार ही देती है। सरकार के जो भी निर्देश होंगे, वही लागू किए जाएंगे। - पंकज राय, नगर निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed