{"_id":"5b4b81054f1c1b39748b4e7f","slug":"161531674885-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली में कंपनी मालिक के फ्लैट से रिवॉल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली में कंपनी मालिक के फ्लैट से रिवॉल्वर चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली के एक फ्लैट में देर रात शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ढली पुलिस के अनुसार शनान में केसी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के फ्लैट से शातिरों ने रिवॉल्वर और काटरेज चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी मालिक केशव चौहान ने कहा कि उन्हें उनके नौकर ने इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे खुद फ्लैट पर पहुंचे तो पता चला कि रिवॉल्वर चोरी हो गई है। इसके बाद ढली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली है। बताया जा रहा है कि चोर ने सिर्फ रिवॉल्वर और काटरेज चोरी किया है। इसके अलावा बाकी सामान चोरी नहीं किया गया।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। चोर फ्लैट में कैसे घुसा, इसका पता लगा रहे हैं। नौकर इसी भवन के निचली फ्लोर में रहता है। उससे भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।