{"_id":"5b4788c04f1c1bb9248b6340","slug":"161531414720-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएंगे शहर के सरकारी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएंगे शहर के सरकारी भवन
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के सरकारी भवन जल्द ही सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। हिम ऊर्जा विभाग ने बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त कार्यालय, जिला कचहरी, विश्वविद्यालय, आईजीएमसी, डीडीयू, पीटरहॉफ, ट्रिपल एच, विंटर फील्ड, वन विभाग मुख्यालय, एसडीए कांप्लेक्स, हिमफेड कसुम्पटी सहित 60 अन्य सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
दावा किया जा रहा है कि सोलर पैनल लगने से करीब ढाई मेगावाट बिजली की बचत होगी। प्रोजेक्ट पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुदान भी मिलेगा। सोलर पैनल लगने से बिजली की बचत के साथ भारी भरकम बिजली बिलों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
सर्वेक्षण कर केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव : ठाकुर
शहर के सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सर्वेक्षण कर सब्सिडी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते की सोलर पैनल स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - केएल ठाकुर निदेशक, हिम ऊर्जा
विज्ञापन
एचपीयू में स्थापित होगा सबसे बड़ा सोलर पैनल
प्रदेश विश्वविद्यालय के अलग-अलग ब्लाकों पर 500 किलोवाट का सबसे बड़ा सोलर पैनल स्थापित होगा। कसुम्पटी के हिमफेड भवन और वन विभाग मुख्यालय भवन पर 50-50 किलोवाट, आईजीएमसी और रिपन अस्पताल पर 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित होंगे। अन्य भवनों पर करीब 10 से 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित करने की योजना है।