{"_id":"5af323054f1c1b23338b77ea","slug":"161525883653-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चिन्हित होंगे खतरनाक पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चिन्हित होंगे खतरनाक पेड़
Updated Thu, 10 May 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम की ट्री- अथॉरिटी कमेटी वार्डों का दौरा कर खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करेगी। बुधवार को महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में बैठक में फैसला लिया गया कि 11 मई से कमेटी यह निरीक्षण शुरू करेगी। बैठक में कमेटी सदस्य तथा पार्षद संजीव कुमार, नगर निगम आयुक्त रोहित जमवाल, डीएफओ इंद्र कुमार मौजूद रहे। फैसला लिया गया कि कमेटी शहर की 70 जगहों का दौरा कर 180 पेड़ों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान जो पेड़ खतरनाक पाए जाएंगे, उन्हें कटाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह भी जांचा जाएगा कि कहीं जानबूझकर पेड़ों को नुकसान तो नहीं पहुंचाया जा रहा। ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।