फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीडीयू में लगेगा डिजिटल एक्सरे प्लांट

डीडीयू में लगेगा डिजिटल एक्सरे प्लांट

Mon, 25 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
डीडीयू में लगेगा डिजिटल एक्सरे प्लांट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) को जल्द ही डिजिटल एक्सरे प्लांट मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीडीयू अस्पताल में यह घोषणा की। सोमवार को जयराम ठाकुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने डीडीयू अस्पताल पहुंचे। जयराम ने कहा कि आधुनिक दौर में नई टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है। मैं इस बात से सहमत हूं कि यहां पर नया प्लांट होना चाहिए, जिससे कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
जोनल अस्पताल डीडीयू में ठीक 11:14 मिनट पर भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सांसद और दो विधायकों के साथ अस्पताल पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का नारा लगाया और हार पहनाना शुरू कर दिया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा, कि शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज को भी हार पहनाइए। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने जयराम को सम्मानित किया। इस मौके पर निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा बलदेव ठाकुर, डीडीयू की वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रंजना रॉव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला नीरज मित्तल, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद, डॉ. लोकेंद्र शर्मा, डॉ. रविंद्र मोक्टा, डॉ. अनीता पुरी समेत पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। करीब सवा बारह बजे जयराम ठाकुर राजभवन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

..
सांसद राम स्वरूप जी रह गए पीछे
महिला रोग वार्ड में भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज, नाहन से विधायक राजीव बिंदल फल बांट रहे थे। इसी बीच मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा पीछे रह गए तो भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि आइए रामस्वरूप जी आप भी आगे आइए। इसके बाद सभी विधायक एक साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
...
जयराम को देखने उमड़े लोग
डीडीयू में सोमवार को प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मरीजों को फल बांट रहे थे तो मरीज, लोग उनकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। हर कोई उनके नजदीक जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed