{"_id":"5a1af1544f1c1b72548bf8ac","slug":"161511715156-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू मॉडल स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू मॉडल स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वर्ष 2009 से लटका एचपीयू के मॉडल स्कूल के नए भवन निर्माण का कार्य आखिर शुरू हो गया है। 1.55 करोड़ के बजट से तीसरे चरण में बनने वाले स्कूल भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। भवन में छात्रों को बैठने के लिए नए क्लास रूम और लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं नसीब होंगी। स्कूल के इस नए भवन के फेज तीन में फिलहाल यूजीसी से बारहवें प्लान के तहत मंजूर बजट का हिस्सा व्यय किया जाएगा, जो आना बाकी है। चौथे चरण में स्कूल की ओर से विवि में जमा करवाए गए डेढ़ करोड़ की राशि खर्च कर पूरा किया जा सकेगा। इन दोनों चरणों के पूरा हो जाने के बाद सही मायने में विवि का यह मॉडल स्कूल सुविधाओं की लिहाज से मॉडल बन जाएगा। भवन के चार मंजिलों का नक्शा पास हो चुका है। पहले चरण में ढाई मंजिल का कार्य किया जाएगा, जिसे दिसंबर 2018 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। विवि की निर्माण विंग ने ढाई मंजिल का टेंडर पास करवा दिया है। इसके साथ ही पुराने भवन को गिरा कर नए भवन की बेस तैयार कर पिल्लर भी खड़े कर दिए गए हैं। मुख्याध्यापक उमेश मोदगिल का कहना है कि जगह का अभाव होने के कारण दाखिला भी रोकना पड़ता था। अब नए भवन के बनकर तैयार होने के बाद स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि विवि को स्कूल की ओर से भवन निर्माण को करीब डेढ़ करोड़ पहले ही जमा करवाया गया है। प्रशासन के प्रयासों से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्द स्कूल की ढांचागत सुविधाओं में सुधार होगा। एचपीयू मॉडल स्कूल प्रशासन ने पुराने भवन को गिराने के लिए खाली किए जाने पर पहले से बने चार मंजिल भवन में कक्षाएं चलाने की व्यवस्था की है। इसी में मुख्याध्यापक और स्टाफ रूम शिफ्ट किए गए हैं।
तीसरे चरण में बनने हैं क्लास रूम, प्रार्थना सभा हॉल
मॉडल के नए भवन के तीसरे चरण में होे रहे निर्माण में बेसमेंट में एक लैब, एक टॉयलेट ब्लॉक, दो क्लास रूम, ग्राउंड फ्लोर में प्रधानाचार्य कार्यालय, स्टाफ रूम, वेटिंग रूम और बड़ा प्रार्थना हॉल बनेगा। जबकि, पहली मंजिल के आधे में किए जाने वाले निर्माण में एक लैब और टॉयलेट ब्लॉक बनाया जाना है।
तीसरे चरण का शुरू कर दिया काम : एक्सईएन
विवि की निर्माण विंग के एक्सईएन संजय शर्मा ने माना कि 1.55 करोड़ खर्च कर ढाई मंजिल भवन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे दिसंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बजट प्रावधान होने पर नए भवन की चारों मंजिलों के चौथे चरण का कार्य भी पूरा करने का प्रयास रहेगा।