फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बंद रहे बाजार, शाम को खुलीं दुकानें

बंद रहे बाजार, शाम को खुलीं दुकानें

Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बंद रहे बाजार, शाम को खुलीं दुकानें
शिमला। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के चलते वीरवार को शिमला शहर के बाजार भी बंद रहे। मालरोड और लोअर बाजार में सुबह से ही सभी दुकानें बंद रहीं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उपनगरों में भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। संजौली, ढली, न्यू शिमला, खलीणी, बीसीएस, पंथाघाटी, बालूगंज, टुटू, समरहिल, बसस्टैंड समेत ज्यादातर इलाकों में दोपहर तीन बजे दुकानें खुलीं। इसके चलते लोग परेशान रहे। पर्यटकों को भी सामान खरीदने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल ने श्रम एवं रोजगार कार्यालय की ओर से दिशा निर्देश मिलने पर सामूहिक तौर पर दोपहर दो बजे तक दुकानें बंद रखीं। हालांकि, कई जगहों पर दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। इनका कहना था कि जब वे वोट डालने जा रहे हैं तो फिर दुकानें बंद करने का फरमान तानाशाही है। न्यू शिमला, बीसीएस समेत कई जगहों पर दुकानदारों ने आधी दुकानें खुली रखीं।
विज्ञापन

बाजरों में लगे रहे कूडे़ के ढेर
बाजारों में कूड़े के ढेर ज्यों के त्यों पड़े रहे। घरों का कूूड़ा भी नहीं उठ पाया। बंदर कूड़े के डंपरों में उछल-कूद करते रहे और बाजार की सड़कों पर कूड़ा बिखेर दिया। दुर्गंध फैलने से लोगों का बाजारों से गुजरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शिमला शहर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि श्रम एवं रोजगार कार्यालय से मतदान के दिन दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए थे। दो बजे के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed