{"_id":"65f938690ef5af961909a3e0","slug":"16-year-old-minor-pregnant-after-rape-case-registered-under-pocso-act-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दुष्कर्म के बाद 16 साल की नाबालिग गर्भवती, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दुष्कर्म के बाद 16 साल की नाबालिग गर्भवती, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
Tue, 19 Mar 2024 12:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:32 PM IST
सार
कुल्लू में 16 साल की नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 16 साल की नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी तीन महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे। दोनों ने पीड़िता को इस संबंध में किसी और को नहीं बताने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब सारी बात अपनी मां को बताई तो पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवा कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन