फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दफ्तर कब्जाने के लिए एमसी-डीसी ऑफिस में छिड़ी है जंग

दफ्तर कब्जाने के लिए एमसी-डीसी ऑफिस में छिड़ी है जंग

Fri, 05 Jul 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
दफ्तर कब्जाने के लिए एमसी-डीसी ऑफिस में छिड़ी है जंग
खाली हुए दफ्तर को कब्जाने के लिए
विज्ञापन

एमसी और डीसी ऑफिस में मारामारी
पेयजल कंपनी का खाली हो रहा दफ्तर बना विवाद का अखाड़ा
अपनी-अपनी फाइलें लेकर दोनों महकमों के कर्मचारियों ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त कार्यालय परिसर में पेयजल कंपनी के खाली हो रहे दफ्तर को कब्जाने के लिए नगर निगम और डीसी ऑफिस के बीच मारामारी शुरू हो गई है। हालत यह है कि कंपनी ने अभी कार्यालय खाली भी नहीं किया कि दूसरी शाखा के कर्मचारी फाइलें लेकर यहां बैठना शुरू हो गए हैं।
उपायुक्त कार्यालय कहीं इस दफ्तर को वापस न ले लें, इस डर से नगर निगम ने कंपनी कर्मचारियों के शिफ्ट होने से पहले ही टैक्स शाखा का सामान यहां रख दिया है। टैक्स के कई कर्मचारी बैठना भी शुरू हो चुके हैं। दरअसल, टाउनहॉल से शिफ्ट होने के बाद से वर्तमान नगर निगम का आधा दफ्तर उपायुक्त कार्यालय परिसर में चल रहा है। हाल ही में नगर निगम से पेयजल कंपनी अलग होने के बाद इसके दो दफ्तर यूएस क्लब शिफ्ट हो रहे हैं। खाली हुए दफ्तर को उपायुक्त कार्यालय वापस लेना चाहता है जबकि एमसी इसे वापस देने को तैयार नहीं। कुछ दिन पहले जैसे ही पेयजल कंपनी का पहला दफ्तर शिफ्ट हुआ, निगम ने गुपचुप यहां स्वास्थ्य अधिकारी का सामान रख दिया। इस पर उपायुक्त कार्यालय ने भी आपत्ति जताई। डीसी ऑफिस प्रशासन इस दफ्तर में अपने एक अधिकारी को शिफ्ट करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


सामान लेकर दफ्तर में
बैठ गए दूसरे कर्मचारी
शिमला। एमसी ऑफिस के टॉप फ्लोर में चल रहे पेयजल कंपनी के दूसरे कार्यालय को भी यूएस क्लब शिफ्ट किया जा रहा है। निगम खाली हो रहे इस दफ्तर को वापस नहीं देना चाहता। शुक्रवार को नगर निगम की टैक्स शाखा के कर्मचारी सामान लेकर इस शाखा में पहुंच गए। यहां पहले से कंपनी की जलशाखा के कर्मचारी बैठे थे। जो कुर्सियां खाली थी, वहां टैक्स के कर्मचारी बैठ गए। सामान दफ्तर के बीच में रख दिया। जलशाखा के कर्मचारियों ने आपत्ति जताई कि आखिर जब अभी शाखा शिफ्ट नहीं हुई तो कैसे दूसरी शाखा के कर्मचारी यहां बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed